एक्वा एरोबिक्स के जरिए महिलाओं को सिखाए गए फिटनेस और तैराकी के गुर

Advertisements

मंडला पुलिस लाइन स्विमिंग पूल में महिला एक्वा एरोबिक्स का सफल आयोजन

जल और व्यायाम का अनूठा संगम, फिटनेस के प्रति दिखा भारी उत्साह

  • एक्वा एरोबिक्स के जरिए महिलाओं को सिखाए गए फिटनेस और तैराकी के गुर

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस लाइन स्थित स्विमिंग पूल में खेल गतिविधियों को नया आयाम दिया जा रहा है। मंडला एसपी रजत सकलेजा के विशेष मार्गदर्शन और जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विकास खराडकर के नेतृत्व में स्विमिंग पूल का संचालन विगत 10 अप्रैल से सफलतापूर्वक जारी है। इसी क्रम में 26 अप्रैल को महिलाओं के लिए विशेष एक्वा एरोबिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बताया गया कि इस विशेष कार्यक्रम में जिले की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को जानकारी दी कि पानी के भीतर व्यायाम करने से शरीर को कम थकान महसूस होती है। यह जोड़ों के दर्द को कम करने और मानसिक तनाव को दूर करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को फिटनेस और जल-कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स भी प्रदान किए गए।

सभी वर्गों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था 

खेल समन्वयक शशांक मिश्रा ने बताया कि विभाग का लक्ष्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। इसके लिए न केवल महिलाओं, बल्कि बच्चों, युवाओं और पुरुषों के लिए भी अलग-अलग समय पर तैराकी कौशल सिखाने की विशेष व्यवस्था की गई है।

इनका रहा सराहनीय योगदान 

आयोजन को सफल बनाने और स्विमिंग पूल के सुचारू संचालन में विभाग की पूरी टीम समर्पित रही। इसमें खेल समन्वयक शशांक मिश्रा सहित आकाश खत्री, सुश्री सोना दुबे, अरविंद पटले, रामवती परते, करुणा मार्सकोले, त्रिलोक डोंगरे, पंकज उसराठे, जसवंत अहिरवार, उमेश नंदा, सुमन सोयाम, सुजाता सिंधिया, रवि बंदेवार, नारद बंदेवार और लखन तेकाम का विशेष योगदान रहा।



 

Leave a Comment