55 हजार की अवैध शराब जब्त

Advertisements

नर्मदा किनारे आबकारी विभाग का छापा

55 हजार की अवैध शराब जब्त

  • अवैध शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई
  • ढाबों और ठिकानों से भारी मात्रा में लाहन नष्ट

मंडला महावीर न्यूज 29। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में शुक्रवार को नर्मदा किनारे स्थित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद कर प्रकरण दर्ज किए गए।यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का एवं आबकारी उपनिरीक्षक शैली सैयाम के मार्गदर्शन में वृत क्षेत्र मंडला में संचालित की गई। टीम ने मूडीज मून ढाबा और गोंझी स्थित अवैध अड्डों पर छापेमारी की।

जब्ती एवं कार्रवाई 

कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की:

  • विदेशी मदिरा: 37.6 लीटर
  • हाथ भट्टी (कच्ची शराब): 15 लीटर
  • महुआ लाहन: 160 डब्बे (मौके पर नष्ट किया गया)

​जब्त की गई मदिरा और नष्ट किए गए लाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 55,000 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में अवैध विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

कार्यवाही में ये रहे शामिल 

इस महत्वपूर्ण छापामार कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन मंडलोई, मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह कुलेश, आरक्षक नेतराम काकोटिया, कन्हैया यूके, रघुनाथ यूके और शकुंतला सैयाम का सराहनीय योगदान रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।



Leave a Comment