कालपी रेंज के जंगल में भड़की भीषण आग
जनपद अध्यक्ष की सक्रियता से टला बड़ा हादसा
- धू-धू कर जला चंदेहरा बीट का जंगल
- सूचना के बाद मौके पर पहुँचा वन अमला
मंडला महावीर न्यूज 29। विकासखंड नारायणगंज के कालपी रेंज अंतर्गत चंदेहरा बीट के जंगल में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग खमरिया ग्राम और बीजेगांव के नजदीकी वन क्षेत्रों में तेजी से फैली, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचा है। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
इसी बीच मार्ग से गुजर रहे जनपद अध्यक्ष नारायणगंज आसाराम भारतीया की नजर धधकते जंगल पर पड़ी। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया और अग्नि सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला हरकत में आया और मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने खमरिया और बीजेगांव के बीच लगी आग पर काबू पाया। समय रहते सूचना मिलने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
Post Views: 246










