बिना कोचिंग के स्वाध्याय से प्राप्त किए 87 प्रतिशत अंक

Advertisements

सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा आर्यमा ने चमकाया क्षेत्र का नाम

  • बिना कोचिंग के स्वाध्याय से प्राप्त किए 87 प्रतिशत अंक
  • माता-पिता और शिक्षकों में खुशी की लहर

मंडला महावीर न्यूज 29. नगर के सरस्वती शिशु मंदिर की मेधावी छात्रा कुमारी आर्यमा मिश्रा ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और परिवार का गौरव बढ़ाया है। आर्यमा ने कुल 500 अंकों में से 435 अंक प्राप्त करते हुए 87 प्रतिशत का शानदार स्कोर हासिल किया है।

श्रीमती ललिता मिश्रा एवं श्री आदित्य मिश्रा की सुपुत्री आर्यमा की इस सफलता की विशेष बात यह रही कि उन्होंने इसके लिए किसी भी बाहरी ट्यूशन या कोचिंग का सहारा नहीं लिया। आर्यमा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय नियमित स्वाध्याय और अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और इष्ट-मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीण क्षेत्र की इस प्रतिभा ने यह साबित कर दिया कि यदि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत हो, तो संसाधनों की कमी सफलता के आड़े नहीं आती।



 

Leave a Comment