ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के मेधावियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Advertisements

ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के मेधावियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

99 प्रतिशत अंकों के साथ आरना खरे जिले में रहीं अव्वल

  • सीबीएसई बोर्ड में ब्रेन चाइल्ड एकेडमी का शत-प्रतिशत परिणाम
  • 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर 30 प्रतिशत छात्रों ने रचा इतिहास

मंडला महावीर न्यूज 29। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में स्थानीय ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय ने न केवल 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है, बल्कि जिले की प्रावीण्य सूची में भी अपना परचम लहराया है।

आरना खरे ने जिले में बढ़ाया मान 

विद्यालय की होनहार छात्रा आरना खरे ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि अपनी शानदार उपलब्धि से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। सफलता के इसी क्रम में ख्याति अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और पार्थ कुशवाहा ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। 

शैक्षणिक गुणवत्ता का उत्कृष्ट प्रमाण 

परीक्षा परिणामों के आँकड़े विद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाते हैं। विद्यालय के 30 प्रतिशत छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहे, वहीं 80 प्रतिशत छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय के समग्र विकास मॉडल, सुदृढ़ शैक्षणिक मार्गदर्शन और विशेषज्ञों द्वारा दिए जाने वाले इंडस्ट्री एक्सपोजर व करियर गाइडेंस को दिया जा रहा है।

कुशल प्रबंधन और समर्पित शिक्षक 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे प्राचार्या डॉ. दिव्या शुक्ला का कुशल नेतृत्व और कोऑर्डिनेटर सोनिया जैन व राजुल सिंहानी का प्रभावी प्रबंधन रहा है। विद्यालय के शिक्षकों के अथक परिश्रम और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने प्रत्येक विद्यार्थी की सफलता सुनिश्चित की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण के प्रति आभार व्यक्त किया है और मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


 


 

Leave a Comment