मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव ने कोटवार की बेटी को दिया ऑटोग्राफ

नवागत कलेक्टर का नैनपुर दौरा

अपाक्स संगठन ने किया आत्मीय स्वागत, कोटवार की बेटी को दिया ऑटोग्राफ

  • कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के सहज व्यवहार ने जीता दिल

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के नवागत कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही नैनपुर तहसील का सघन दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन करने के पश्चात एसडीएम कार्यालय में विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर का एक बेहद संवेदनशील और सहज रूप देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजनों पर अमिट छाप छोड़ दी।

कोटवार की बेटी को मिला बेस्ट डे का तोहफा 

दौरे के दौरान एसडीएम कार्यालय में कार्यरत जामगांव कोटवार की पुत्री, प्राथमिक शाला की छात्रा भक्ति सोनवानी ने कलेक्टर से मुलाकात की। बच्ची ने उन्हें अपना एक छोटा सा लेख दिखाया, जिसमें उसने इस मुलाकात को अपने जीवन का बेस्ट दिन बताया था। नन्ही छात्रा के इस प्रेमपूर्ण व्यवहार से अभिभूत होकर कलेक्टर ने न केवल उसे ऑटोग्राफ दिया, बल्कि उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए भी बेस्ट दिन है और आपसे मिलकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। उन्होंने बच्ची की माता से उसे कलेक्टर कार्यालय मंडला लेकर आने का आग्रह भी किया।

अपाक्स संगठन ने किया स्वागत 

कलेक्टर के नैनपुर आगमन पर अपाक्स संगठन के पदाधिकारियों ने डायरी और पेन भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव सोनी, महासचिव अमरसिंह चंदेला, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कटकवार, तहसील सचिव हीरालाल सेन और उपाध्यक्ष महेश सिंगौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अधिकारियों और पत्रकारों का मानना है कि नवागत कलेक्टर के इस मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यशैली ने अपने पहले ही दौरे में नैनपुर नगर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर दिया है।



 

Leave a Comment