साप्ताहिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का संदेश

साप्ताहिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का संदेश

  • महाराजपुर कन्या विद्यालय में डॉ. आंबेडकर जयंती समारोह संपन्न
  • पीएम श्री स्कूल में सात दिनों तक गूंजी बाबा साहेब की विचारधारा

मंडला महावीर न्यूज 29. पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में साप्ताहिक समारोह का आयोजन किया गया। 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चले इस विशेष आयोजन में शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।बताया गया कि सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में छात्राओं के लिए खेलकूद, निबंध लेखन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही एक विशेष भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें समानता का संदेश दिया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को शिक्षित और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य विभा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति चेतना जागृत करना था। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी शिक्षक ऊषा ठाकुर एवं सतीश मिश्रा द्वारा किया गया। समापन अवसर पर समस्त स्टाफ ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



 

Leave a Comment