नन्हे शिवाय के जन्मदिन पर जुटी हस्तियां

Advertisements

रोहित पैलेस में नन्हे शिवाय के जन्मदिन पर जुटी हस्तियां

अविनाश झंकार की धुनों पर झूमे मेहमान

  • जन्मदिन समारोह में उमड़ा जनसैलाब
  • विधायक चैन सिंह वरकड़े और कॉमेडी स्टार पंकज तिवारी ने दी शिवाय को आशीष
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिवाय का जन्मदिन
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

मंडला महावीर न्यूज 29.  मंडला जिले के निवास नगर स्थित रोहित पैलेस में विगत दिवस एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ नन्हे शिवाय का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मांगलिक अवसर पर राजनीति, कला और सोशल मीडिया जगत की नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सुरमई शाम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां 

समारोह का मुख्य आकर्षण माई की सेवा दिल से कर नर्मदे हर जीवन भर के सुप्रसिद्ध गायक अविनाश झंकार रहे, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर मेहमान देर रात तक झूमते नजर आए। वहीं, जबलपुर की शान और मशहूर कॉमेडी ब्लॉगर पंकज तिवारी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मनोरंजन की कमान संगम म्यूजिक ग्रुप के संचालक फारुख जादूगर और उनकी टीम ने संभाली, जिनकी कलाकारी ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडला गॉट टैलेंट की विनर जोशनी वरकड़े भी कार्यक्रम में मौजूद रही.

दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति 

बालक शिवाय को आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्रीय विधायक चैन सिंह वरकड़े, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते और जबलपुर जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजय पटेल ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर विजय सरवटे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जैन , शरद केशरवानी , राकेश रजक,यतीन्द्र मोहन विश्वकर्मा ,आकाश पांडे,सौरभ धर,अंकित यादव,अभिषेक ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वजाति बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सामाजिक समरसता का केंद्र बना दिया।

सोशल मीडिया स्टार्स का जमावड़ा 

डिजिटल दुनिया के चर्चित चेहरे जैसे मिस्टर मंडला वाले दीपक पटेल, सोशल मीडिया क्रिएटर रितु सिसोदिया, माही मार्को ,नितिन देव चौहान,गायक अभिषेक अग्निहोत्री और शिव उई के ने भी समारोह में पहुंचकर खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम की शानदार व्यवस्था में आरएस इवेंट बरेला और सौरभ इवेंट निवास का सराहनीय योगदान रहा।

किया आभार प्रदर्शन 

समारोह के अंत में आयोजक परिवार के समाज सेवी रोहित प्रशांत चौकसे ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम उन सभी स्नेहीजनों के आभारी हैं, जिन्होंने अपने व्यस्त समय में से कीमती पल निकालकर हमारे पुत्र शिवाय को आशीर्वाद दिया और इस उत्सव को यादगार बनाया।



 

Leave a Comment