मंडला में जुटेगा सहकार भारती का सिवनी विभाग

Advertisements

मंडला में जुटेगा सहकार भारती का सिवनी विभाग

12 अप्रैल को होगा पांच जिलों का महासंगम

  • सहकारिता को मिलेगी नई ऊर्जा
  • मंडला में आयोजित होगा एक दिवसीय अभ्यास वर्ग
  • 5 जिलों के पदाधिकारी होंगे शामिल

मंडला महावीर न्यूज 29.  सहकार भारती मध्य प्रदेश के सिवनी विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों—मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुरना और बालाघाट—का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग आगामी 12 अप्रैल (रविवार) को मंडला में आयोजित होने जा रहा है। स्थानीय ‘रोनित खाना खजाना’, बिनझिया में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में संगठन की कार्ययोजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए मंथन किया जाएगा।

उज्जैन बैठक के निर्णय का क्रियान्वयन

सिवनी विभाग प्रमुख अन्नपूर्णा तिवारी (बालाघाट) ने जानकारी दी कि विगत माह उज्जैन में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि विभाग स्तर पर अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएं। इस वर्ग का मुख्य उद्देश्य पुराने और नए पदाधिकारियों को संगठन के मूल उद्देश्यों, कार्यपद्धति और आगामी योजनाओं से अवगत कराना है। साथ ही, पड़ोसी जिलों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी इसका लक्ष्य है।

मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की योजना

सहकार भारती मंडला की महिला प्रमुख सुषमा मिश्रा ने बताया कि संगठन का लक्ष्य किसान महिलाओं, स्व-सहायता समूहों और लघु उद्योगों से जुड़ी महिलाओं को एकजुट करना है। तहसील स्तर पर कार्यकारिणी बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुँचाने की पहल की जा रही है।

संगठन विस्तार और स्वर्णकाल वर्ष की तैयारी

संगठन प्रमुख बी.के. राय और जिला अध्यक्ष रंजीत कछवाहा ने बताया कि सिवनी विभाग के पांचों जिलों के पदाधिकारी इस दौरान प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। जिला महामंत्री अखिलेश सोनी ने जानकारी दी कि सहकार भारती मंडला विगत 5 वर्षों से सक्रिय है और अब तहसील स्तर पर संगठन विस्तार की तैयारी है। गौरतलब है कि वर्ष 2028 को सहकार भारती के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इसे ‘स्वर्णकाल वर्ष’ के रूप में मनाया जाना है, जिसके लिए अभी से देशभर में गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।

चार सत्रों में होगा आयोजन0

रविवार, 12 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से शुरू होने वाला यह अभ्यास वर्ग कुल चार सत्रों में संपन्न होगा। शाम 4 बजे समापन सत्र के साथ आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में केवल उपरोक्त पांचों जिलों की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है।


Leave a Comment