अनियंत्रित डंपर खड़े हाइवा से टकराया

Advertisements

मंडला में नेशनल हाईवे 30 पर भीषण भिड़ंत

अनियंत्रित डंपर खड़े हाइवा से टकराया, चालक-परिचालक घायल

  • सेमरखापा चौराहे पर हादसे से मचा हड़कंप
  • डंपर का केबिन चकनाचूर, हाईवे पर कुछ देर लगा रहा जाम

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के नेशनल हाईवे 30 पर एक तेज रफ्तार डंपर हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि बाईपास मार्ग पर सेमरखापा चौराहे के पास जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक हाइवा से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का अगला हिस्सा यानी केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी अनुसार इस जोरदार भिड़ंत में डंपर के चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम 

हादसे के बाद नेशनल हाईवे 30 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के बीच सड़क पर होने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बहाल कराया यातायात 

कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त डंपर को सड़क से किनारे कराया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।



 

Leave a Comment