अखंड रामायण पाठ के साथ भक्तिमय हुआ वातावरण

बबलिया बस स्टैंड में गूंजी रामधुन

अखंड 24 घंटे रामायण पाठ के साथ भक्तिमय हुआ वातावरण

  • हवन, भंडारा और कन्या भोज के साथ रामायण महोत्सव संपन्न

मंडला महावीर न्यूज 29. स्थानीय बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में क्षेत्रीय सुख-समृद्धि की कामना के साथ आयोजित 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडित गोवर्धन पांडे शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन अर्चन के साथ किया गया।
आयोजन के मुख्य श्रोता विष्णु प्रसाद सोनी द्वारा रामायण जी की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस आध्यात्मिक आयोजन में बबलिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता ने पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अखंड रामायण पाठ का लाभ लिया।

भंडारा और कन्या भोज के साथ समापन 

रामायण पाठ की पूर्णाहूति पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों ने आहुतियाँ दीं। इसके पश्चात विशाल भंडारे और कन्या भोज का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया है।



 

Leave a Comment