नए सत्र का आगाज, तिलक लगाकर हुआ छात्रों का अभिनंदन

Advertisements

उदयपुर और लिमरूआ स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव

  • नए सत्र का आगाज, तिलक लगाकर हुआ छात्रों का अभिनंदन
  • विद्यार्थियों को बांटी गई नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमरूआ में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहाँ अतिथियों और शिक्षकों ने नए सत्र में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन-वंदना के साथ किया गया। समारोह में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत लिमरूआ के उपसरपंच मुकेश जंघेला, वरिष्ठ पंच मनोहरलाल तेकाम, पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मि_नलाल चौहान और बसंत जंघेला सहित अनेक पालकगण उपस्थित रहे।

नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण 

अतिथियों के स्वागत के बाद विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस दौरान अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगामी सत्र में और अधिक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी श्रीमती पटेल म एवं अन्य शिक्षकों ने भी निरंतर परिश्रम करते हुए जीवन में आगे बढऩे का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया सीधा प्रसारण 

कार्यक्रम की एक विशेष कड़ी के रूप में विद्यार्थियों को भोपाल में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री महोदय के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजीव दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से सोनी मैडम, कछवाहा मैडम, रिचा कौर मैडम, सदन सिंगौर सर, हरदहा सर, विवेक चौरसिया सर, कृष्णा दुबे सर, चौबे मैडम, चंद्रौल मैडम सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


तिलक और माला से हुआ नए छात्रों का अभिनंदन

  • उदयपुर स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव
  • मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को बांटी गई नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस स्वागत समारोह में नए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

समारोह के दौरान शासन की योजना के अनुरूप सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। प्राचार्य और वरिष्ठ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने का मार्गदर्शन दिया। शिक्षकों ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की उन्नति का मुख्य आधार है।

मेधावी छात्र हुए सम्मानित 

कार्यक्रम में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कक्षा 9वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मोनिका यादव, शमशुन निशा और भूपेंद्र धूमकेतु का सम्मान किया गया। वहीं कक्षा 11वीं में टॉप करने वाली यशोदा मरदरिया, आरती धुर्वे और साक्षी खैरवार को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति 

इस अवसर पर ग्राम के उपसरपंच जगदीश यादव, समाजसेवी व पत्रकार अब्दुल समद, स्कूल प्राचार्य एसके यादव सहित डीपी यादव, राकेश लोधी, सुशील शिवहरे, नितिन मसूरकर, अनिल किराडे, प्रियांशु बुंदेले, सुभद्रा चौहान, संगीता जैन, एनके मरकाम, वंदना सिंगरोले, पूजा सिंह, कीर्ति साहू एवं समस्त शिक्षकगण व नागरिक उपस्थित रहे।



 

Leave a Comment