अनियंत्रित होकर 30 फिट गहरी खाई में गिरा हाईवा

अनियंत्रित होकर 30 फिट गहरी खाई में गिरा हाईवा

चालक और हेल्पर का किया सुरक्षित रेस्क्यू

  • नारायणगंज के ग्राम सहजनी की घटना
  • देवदूत बनी डायल 100 की टीम
  • ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे हेल्पर को निकाला बाहर

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 मार्ग पर स्थित नारायणगंज के ग्राम सहजनी में सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ मंडला से जबलपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 से 30 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि हाईवा के परखच्चे उड़ गए और उसका हेल्पर केबिन के मलबे में बुरी तरह फंस गया। घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने 112 डायल को दी। सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस और 112 डायल के कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। टिकरिया पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।जानकारी अनुसार एनएच 30 मार्ग में नारायणगंज के ग्राम सहजनी के पास एक तेज रफ्तार हाईवा जबलपुर की ओर ज रहा था। इसी दौरान हाईवा वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और मार्ग से नीचे करीब 30 फिट गहरी खाई में जा गिरा। बताया गया कि वाहन में चालक रंजीत यादव 25 वर्ष जबलपुर निवासी और हेल्पर अंकित यादव 22 वर्ष वल्देबाग, जबलपुर निवासी थे। हादसे के बाद चालक जैसे तैसे वाहन से निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल टिकरिया पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुँचा। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने बिना समय गंवाए घायल हेल्पर और वाहन के चालक को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज पहुँचाया, जहाँ उसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। बताया गया कि इस हादसे में वाहन के चालक और हेल्पर को ज्यादा चोटें नहीं आई है। हैल्पर अंकित यादव के हाथ और कलाई में चोट आई है। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की है, जिससे समय रहते एक अनमोल जान बचाई जा सकी।



 

Leave a Comment