गांजा तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 10 लाख की कार जप्त

Advertisements

ऑपरेशन क्लीन स्वीप

गांजा तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 10 लाख की कार जप्त

  • बिछिया पुलिस की बड़ी सफलता
  • अनूपपुर से दबोचा गया मुख्य तस्कर
  • मोबाइल और ब्रेजा कार बरामद

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बिछिया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस ने गांजा तस्करी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य लखन राठौर को अनूपपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की कार भी जप्त की गई है।

बताया गया कि विगत 25 मार्च को पुलिस ने चार तस्करों को 7 किलो गांजे के साथ पकड़ा था। पकड़े गए आरोपी देवेंद्र नायक से पुलिस रिमांड के दौरान हुई कड़ी पूछताछ में अनूपपुर निवासी लखन राठौर का नाम सामने आया। सूचना मिलते ही बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गृह जिले से धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी लखन राठौर पिता रामप्रसाद राठौर के कब्जे से सफेद रंग की मारुति सुजुकी ब्रेजा एमपी 65 जेडसी 5964) और दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सहायक उप निरीक्षक सुरेश विजयवार, प्रधान आरक्षक अजीत परते, आरक्षक अजय झारिया, आरक्षक अमृत, आरक्षक तेवेन्द्र एवं आरक्षक सूर्यचंद्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।



 

Leave a Comment