भव्य महाप्रसाद वितरण में दिखी सामाजिक सौहार्द की मिसाल

पिंडरई में राम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब

भव्य महाप्रसाद वितरण में दिखी सामाजिक सौहार्द की मिसाल

  • गंगा-जमुनी तहजीब
  • श्रीराम के जन्मोत्सव पर मुस्लिम भाइयों ने भी निभाई सहभागिता
  • भाईचारे का दिया संदेश

मंडला महावीर न्यूज 29. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम पिंडरई में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण रहा। इस गौरवशाली अवसर पर मध्यांचल न्यूज़ मध्यप्रदेश (पिंडरई) एवं ‘निवा मोबाइल हब एंड ऑनलाइन’ के संयुक्त तत्वाधान में भव्य महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल

इस कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें ग्राम के सभी वर्गों और समुदायों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में न केवल पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि मुस्लिम भाइयों की सक्रिय सहभागिता ने क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक नई मिसाल पेश की। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया और प्रसाद ग्रहण किया।

सफल प्रबंधन और आभार

महाप्रसाद वितरण के दौरान अनुशासन और सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों के लिए समुचित प्रबंध किए गए थे। आयोजकों ने ग्रामवासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं।

ये रहे उपस्थिति

इस सफल आयोजन में मुख्य रूप से मध्यांचल न्यूज़ के संचालक पत्रकार निशांत वैष्णव, संपादक शिवम कटारे, निवा मोबाइल हब के संचालक अनुभव पाण्डेय, मां आदिशक्ति दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष उदय यादव, शशि गुप्ता, गणेश दास गोटू, करेंद्र झारिया उपस्थित रहे। साथ ही युवा साथी हुमेश प्रताप सिंह राजपूत, दीपांशु सेन, नैतिक राजपूत, कुलदीप श्रीवास, साहिल अशरफी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।



रिपोर्टर – शिवम कटारे


Leave a Comment