इनामी आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Advertisements

इनामी आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

शराब तस्करी के खेल का भंडाफोड़, निवास पुलिस की बड़ी सफलता

  • अवैध शराब तस्करी के मामले में इनामी फरार तस्कर गिरफ्तार
  • दो आरोपी सलाखों के पीछे
  • जबलपुर के थानों में भी दर्ज हैं मामले

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निवास थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के पुराने मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी अनुसार विगत वर्ष 26 जून को पुलिस ने एक महिंद्रा एसयूव्ही कार क्रमांक डीएल 12 सीए 2992 से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की थी। उस समय आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई 

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर देवेन्द्र झारिया निवासी सरसवाही, थाना निवास और सोनेलाल उर्फ सोनू पटेल निवासी बल्हवाड़ा, जबलपुर को 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

जांच में बड़े खुलासे 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध जबलपुर जिले के विभिन्न थानों में पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण के अन्य आरोपी गोपाल सोनकर और आदर्श दुबे उर्फ आदी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका 

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक गोपाल घासले, उप निरीक्षक पंकज विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक मयाराम धुर्वे सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की टीम की विशेष भूमिका रही।


 


 

Leave a Comment