समृद्धि ने 82.83% अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का झंडा

Advertisements

प्रतिभा का परचम

समृद्धि गोस्वामी ने 82.83% अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का झंडा

  • बिछिया की लाड़ली का सुयश
  • विद्या ज्योति स्कूल की छात्रा समृद्धि ने बोर्ड परीक्षा में हासिल किया द्वितीय स्थान

मंडला महावीर न्यूज 29.  नगर की होनहार छात्रा समृद्धि गोस्वामी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्या ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल, भुआ बिछिया में कक्षा आठवीं की छात्रा समृद्धि ने वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 82.83% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। समृद्धि ने न केवल अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे विद्यालय की मेरिट सूची में भी द्वितीय स्थान हासिल कर गौरव बढ़ाया है।समृद्धि, नगर के सुप्रसिद्ध खेल कमेंटेटर, समाजसेवी एवं ‘पीपल छाया गारमेंट्स’ के संचालक बलरामपुरी गोस्वामी तथा सीएम राइज विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती उन्नति गोस्वामी की सुपुत्री हैं। वे स्थानीय पत्रकार राकेश पुरी गोस्वामी एवं व्यवसायी घनश्याम पुरी गोस्वामी की भतीजी हैं।

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर शाला परिवार, इष्ट मित्रों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। नगरवासियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेटियों द्वारा हासिल की जा रही ऐसी सफलताएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। समृद्धि की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



Leave a Comment