फाल्गुनी ने पांचवीं बोर्ड में हासिल किए 93.75 प्रतिशत अंक

Advertisements

फाल्गुनी रजक ने पांचवीं बोर्ड में हासिल किए 93.75 प्रतिशत अंक

  • फाल्गुनी रजक विद्यालय में रहीं प्रथम
  • प्रतिभा का परचम, मंडला की लाडली ने बढ़ाया मान

मंडला महावीर न्यूज 29. अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर मंडला की होनहार बेटी फाल्गुनी रजक ने शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारत ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालीपुर की छात्रा फाल्गुनी ने कक्षा पांचवीं (अंग्रेजी माध्यम) की परीक्षा में 93.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संपूर्ण विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।फाल्गुनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है। फाल्गुनी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत दिया है, बल्कि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।

परिवार और समाज में हर्ष की लहर 

बेटी की इस गौरवपूर्ण सफलता पर माता श्रीमती सुषमा रजक एवं पिता संतोष कुमार रजक सहित पूरे परिवार और इष्ट मित्रों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।



 

Leave a Comment