आंगनबाड़ी से स्कूल की ओर बढ़े नन्हे कदम

Advertisements

कलेक्टर की मौजूदगी में सजा ‘विद्यारंभ’ उत्सव

स्मार्ट आंगनबाड़ी पहुंचे सोमेश मिश्रा, बच्चों को बांटे स्कूल बैग

  • आंगनबाड़ी से स्कूल की ओर बढ़े नन्हे कदम
  • देवदरा में कलेक्टर ने बच्चों को पहनाया पुष्पहार, दी विदाई

मंडला महावीर न्यूज 29। जिले में बच्चों के शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्राम देवदरा के राजीव कॉलोनी स्थित स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

बच्चों के साथ आत्मीय संवाद और उपहार

कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंद्र में पहुंचकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को प्राथमिक शाला में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें विद्यारंभ प्रमाण पत्र, स्कूल बैग और टॉफी प्रदान की। विदाई के इस अवसर पर बच्चों को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

शिक्षिकाओं को दिए विशेष निर्देश

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि वे आंगनबाड़ी से आने वाले बच्चों का पहली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित करें और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता तिवारी, ग्राम पंचायत देवदरा के प्रतिनिधिगण सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल, श्रीमती लीना चौधरी, परियोजना अधिकारी श्री अनूप नामदेव और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Leave a Comment