नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
अंजनियां के 8 होनहारों ने मारी बाजी
- बिछिया विकासखंड के अलग-अलग स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने पाई सफलता
- क्षेत्र में हर्ष का माहौल
मंडला महावीर न्यूज 29. जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 17 मार्च 2026 को घोषित कर दिया गया है। इस परिणाम में जिले के बिछिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनियां के विभिन्न विद्यालयों से कुल 8 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चयन सूची में स्थान बनाया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।
इन विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
जानकारी अनुसार अंजनियां के विभिन्न निजी और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। चयन सूची में इन विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं:
- शीतला विद्या मंदिर: विशाल विश्वास और प्रार्थना झा
- आदर्श माध्यमिक विद्यालय: कुसुम सिंगोर और आराध्या पटेल
- जोहानसन स्कूल: योग्य झारिया
- सांदीपनि विद्यालय: सिद्धार्थ पटेल
- पी.एस. स्कूल (इन्दिरा चौक): सोनालिका झारिया
- सेंटा इलाइसिस इंग्लिश स्कूल: सालवी पटेल
गुरुजनों और अभिभावकों ने दी बधाई
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर अंजनियां के प्रधानाध्यापक उमाशंकर पटेल, शिक्षक विनय पटेल, शुभम पटेल, कुमारी नेहा यादव सहित सभी विद्यालय प्रबंधनों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ 8 बच्चों का चयन होना क्षेत्र के बेहतर शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।
रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️











