जटिल प्रसव का सफल ऑपरेशन कर माँ-बच्चे को दी नई जिंदगी

Advertisements

नैनपुर सिविल अस्पताल के चिकित्सकों का कमाल

जटिल प्रसव का सफल ऑपरेशन कर माँ-बच्चे को दी नई जिंदगी

  • डॉक्टरों की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ प्रसव
  • 2.7 किलो के स्वस्थ शिशु का जन्म, परिजनों ने जताया आभार

मंडला महावीर न्यूज 29.  नैनपुर स्थित सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने एक बार फिर चिकित्सा सेवा की मिसाल पेश की है। यहाँ चिकित्सकों की टीम ने जटिल प्रसव के दौरान एक महिला का सफल ऑपरेशन कर उसे और नवजात शिशु को नई जिंदगी दी है।

जटिल थी स्थिति, डॉक्टरों ने लिया त्वरित निर्णय

जानकारी अनुसार रंजीता वरकड़े (पति राजेश वरकड़े) प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं। स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉ. कामना चावला और डॉ. मोनिका भगत ने पाया कि प्रसूता की नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं है और जच्चा-बच्चा दोनों की स्थिति को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन की आवश्यकता है। चिकित्सकों ने बिना देरी किए ऑपरेशन का निर्णय लिया।

सफल ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

चिकित्सकों के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न किया। प्रसूता ने 2.7 किलोग्राम वजनी स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में डॉ. प्रवीन उइके, डॉ. अंकुर वाचला, डॉ. जमुना प्रसाद और समर्पित नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। वर्तमान में माँ और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय देखरेख में हैं। सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है।


Leave a Comment