बालई नदी में डूबे युवक का 48 घंटे बाद मिला शव

बालई नदी में डूबे युवक का 48 घंटे बाद मिला शव

  • एसडीआरईएफ की टीम को करनी पड़ी मशक्कत

मंडला महावीर न्यूज 29. टिकरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणगंज स्थित बालई नदी में डूबे एक युवक का तीसरे दिन शव मिल गया है। सोमवार दोपहर हुई इस दुखद दुर्घटना के बाद से स्थानीय पुलिस और एसडीआरईएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन युवक का सुराग नहीं मिल पाया है।जानकारी अनुसार लापता युवक की पहचान सुभाष भलावी 28 वर्ष, निवासी पिंडरई देवलापार, जिला नागपुर के रूप में हुई है। सुभाष भलावाी नेशनल हाईवे-30 के निर्माण कार्य में एक श्रमिक के तौर पर काम करता था। बताया गया कि सोमवार को काम खत्म करने के बाद वह अपने साथियों के साथ बालई नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।

सर्च ऑपरेशन में टीम को करनी पड़ी मशक्कत 

घटना की गंभीरता को देखते हुए टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे और एसडीआरएफ प्रभारी सुरेश बंसोड़ के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक गोताखोरों ने नदी के हर संभावित हिस्से में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह एक बार फिर नए सिरे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। जिसके बाद शाम को युवक का शव मिल गया।



 

Leave a Comment