दीवार लेखन से जन-जन तक पहुंच रहे एचपीवी वैक्सीनेशन संदेश

Advertisements

नारायणगंज के ग्रामों में दीवार लेखन के माध्यम से एचपीवी वैक्सीन के प्रति बढ़ाई जा रही जागरूकता

दीवार लेखन से जन-जन तक पहुंच रहे एचपीवी वैक्सीनेशन संदेश

  • आरकेएसके के साथिया और आशा कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान
  • ग्राम चौकी में दीवार लेखन कर दी एचपीवी वैक्सीनेशन की जानकारी

मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणगंज विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आरकेएसके के साथिया दल द्वारा मास्टर ट्रेनर्स और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से ग्रामों में दीवार लेखन का कार्य किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाई जा सके।आरकेएसके काउंसलर नीलम पटेल ने बताया कि विकासखंड नारायणगंज के ग्रामों में दीवार लेखन के माध्यम से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम चौकी में आयोजित इस गतिविधि में मास्टर ट्रेनर कमलेश पावले, साथिया दुर्गेश सिंगरोरे, रेशमा सोयाम और आशा कार्यकर्ता रजिया मरावी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

क्या है एचपीवी वैक्सीनेशन का उद्देश्य 

विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे, इसके लिए आरकेएसके की टीम लगातार मैदानी स्तर पर कार्य कर रही है। सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख दीवारों पर लिखे गए स्लोगन के माध्यम से अभिभावकों को भी अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने का संदेश दिया जा रहा है।



 

Leave a Comment