रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान दबोचे चार स्थायी वारंटी

Advertisements

रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान दबोचे गए चार स्थायी वारंटी

  • फरार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, बिछिया पुलिस की कार्रवाई
  • सघन तलाशी अभियान में बिछिया पुलिस को मिली सफलता

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान के तहत बिछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस टीम ने विशेष दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थायी वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के निर्देशों के पालन में थाना बिछिया पुलिस ने सघन गश्त के दौरान इन अपराधियों को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय बिछिया के समक्ष पेश किया गया।
बताया गया कि पुलिस की गिरफ्त में आए स्थायी वारंटियों में भागसिंह धुर्वे निवासी अजय नगर, देवराज मरावी निवासी ग्राम बरबई, राजेश कुमार निवासी ग्राम गुडली, हाल ग्राम गुनेरा और मनोज कुमार निवासी ग्राम गुडली को गिरफ्तार किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंजीत सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सहायक उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक बालमुकुन्द चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक सुरेश विजयवार, प्रधान आरक्षक रतन करचाम, प्रधान आरक्षक अनिल मरस्कोले, प्रधान आरक्षक उगेश सरोते, आरक्षक नानसाय, आरक्षक भीकम परते, आरक्षक सुनीराम और एसएसयू बल के कर्मचारी जगदीश, संगीता एवं रजनी की सराहनीय भूमिका रही।



 

Leave a Comment