घर लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मोहनटोला में सड़क किनारे मिला टेंट हाउस कर्मी का शव, क्षेत्र में सनसनी

  • घर लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • पुलिस खंगाल रही है हादसे और साजिश के पहलू

मंडला महावीर न्यूज 29. महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनटोला खालसा ढाबा के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय रमन मरावी निवासी ग्राम खिरसारु रमगढ़ी, थाना बम्हनी के रूप में हुई है। रमन वर्तमान में लालीपुर स्थित एक टेंट हाउस में कार्य करता था और केहरपुर में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था।जानकारी अनुसार रमन रविवार शाम टेंट हाउस से घर जाने के लिए निकला था, लेकिन अगले दिन सुबह उसका शव सड़क किनारे बाइक के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। यद्यपि प्राथमिक जांच में मामला बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध भी माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर गहन विवेचना शुरू कर दी है।


 

Leave a Comment