निर्मला स्कूल के पास दो स्कूटियों में जोरदार भिड़ंत
- युवक और छात्रा घायल
- परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा
- जिला अस्पताल में उपचार जारी
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा घटित हुआ। निर्मला स्कूल के पास दोपहर करीब 12.30 बजे दो स्कूटियों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक और एक छात्रा घायल हो गए हैं।
जानकारी अनुसार छात्रा अपनी परीक्षा समाप्त कर माताजी के साथ स्कूटी से घर वापस जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान लालीपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक स्कूटी सवार युवक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं छात्रा भी चोटिल हुई है। स्थानीय लोगों की तत्परता से तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
Post Views: 119









