NH-30 पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा डंपर
चालक ने कूदकर बचाई जान
- मंडला-जबलपुर मार्ग पर टला बड़ा हादसा: खाई में गिरा डंपर
- ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा नेशनल हाईवे
मंडला महावीर न्यूज 29. नेशनल हाईवे 30 पर मंडला से जबलपुर मार्ग बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक सुरक्षित है। हादसे की जांच बीजाडांडी पुलिस कर रही है। बताया गया कि मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिकरिया थाना क्षेत्र में एक डम्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के वक्त डम्पर खाली था और वाहन में केवल चालक ही सवार था।
गनीमत रही कि इस भयानक हादसे में चालक की जान बच गई और उसे केवल मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डम्पर की गति और सड़क की स्थिति के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और सीधे खाई में उतर गया। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
ड्राईवर ने कूदकर बचाई जान
बताया गया कि हादसे के वक्त डंपर खाली था। हादसे के वक्त चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान उसे मामूली चोटें आई थी। बताया गया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि दुर्घटना चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। खाई में गिरे हाईवे को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
एनएच बन रहा ब्लैक स्पॉट
बताया गया कि मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 इन दिनों ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। इस मार्ग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं ने राहगीरों और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी को इन हादसों का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है।










