कमल पर विराजमान माँ भवानी, साथ में बाघ का शावक

Advertisements

कमल पर विराजमान माँ भवानी, साथ में बाघ का शावक

  • राजीव कॉलोनी बजरंग चौक में बाघ के बच्चे वाली माँ दुर्गा प्रतिमा आकर्षण का केंद्र
  • 1989 से निरंतर हो रही प्रतिमा स्थापना, महिष्मति घाट की तर्ज पर हुई भव्य महाआरती

मंडला महावीर न्यूज 29. नव शक्ति दुर्गोत्सव समिति राजीव कॉलोनी बजरंग चौक द्वारा शारदेय नवरात्र में स्थापित माता रानी की प्रतिमा इस वर्ष नगरवासियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। समिति वर्ष 1989 से निरंतर माता रानी की प्रतिमा विराजित करती आ रही है। इस वर्ष स्थापित प्रतिमा अत्यंत आकर्षक और मनमोहक है, जिसमें माता रानी कमल के पुष्प पर विराजित हैं और उनकी गोद में बाघ के बच्चे को बैठाया गया है। माता रानी का यह अनोखा एवं प्रभावशाली स्वरूप सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा चुका है, जहाँ हजारों लोग इस प्रतिमा की प्रशंसा कर रहे हैं।

महिष्मति घाट की तर्ज पर महाआरती 

समिति द्वारा महिष्मति घाट मंडला की तर्ज पर महाआरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले के गणमान्य अधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू भलावी, नीरज अग्रवाल और अभाविप विभाग संगठन मंत्री रामधार सिंह बैंस सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने माता रानी के दरबार में पहुंचे।

समिति आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन न केवल भक्ति भावना को बल देते हैं, बल्कि समुदाय में एकजुटता और सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर माता रानी के दर्शन कर उनकी कृपा प्राप्त करने की आव्हान किया है।



 

Leave a Comment