खेल से मिली ऊर्जा का युवा कर सकते हैं सकारात्मक कार्यों में उपयोग

Advertisements

खेल से मिली ऊर्जा का युवा कर सकते हैं सकारात्मक कार्यों में उपयोग

  • मंडला में 14 खेलों की प्रतियोगिताओं में एक हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया
  • नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला और 7 विकासखंडों में इन प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया था। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी विकास खराड़कर ने बताया कि खेलों से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का एक सशक्त माध्यम माना गया है। इस प्रतियोगिताओं में एक हजार से अधिक स्कूली बच्चों और खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

विभिन्न खेलों में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। जिला स्तर पर खो-खो, हैंडबॉल, तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल, बैडमिंटन और वुशु जैसे खेलों का आयोजन किया गया था। खो-खो प्रतियोगिता पुलिस लाइन खेल मैदान में आयोजित की गई जिसमें 27 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। हैंडबॉल प्रतियोगिता निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई जिसमें 30 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता महात्मा गांधी स्टेडियम में हुई जिसमें 40 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। तीरंदाजी प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम में हुई और इसमें 16 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता महात्मा गांधी स्टेडियम में 30 खिलाडिय़ों के साथ आयोजित की गई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 24 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। बैडमिंटन और वुशु प्रतियोगिताओं में लगभग 60 और 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, और ये दोनों प्रतियोगिताएं 3 दिनों तक चलेंगी।

विकासखंड स्तर पर मोहगांव, नैनपुर, बीजाडांडी, निवास, घुघरी, नारायणगंज और मवई में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मोहगांव में कबड्डी, नैनपुर में कराटे, बीजादांडी में हैंडबॉल, निवास में वॉलीबॉल, घुघरी में फुटबॉल, नारायणगंज में क्रिकेट और मवई में एथलेटिक्स का आयोजन किया गया।
अभियान के अंतर्गत सभी खिलाडिय़ों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। पुरस्कार वितरण से पहले भी खिलाडिय़ों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। खो-खो प्रतियोगिता के बाद एनआईएस कोच डॉ. आकाश खत्री ने खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। हैंडबॉल प्रतियोगिता के बाद पुलिस विभाग के एएसआई धनराज नंदा ने खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। जिला स्तर पर पुरस्कार वितरण महात्मा गांधी स्टेडियम में किया गया।


प्रतियोगिता के परिणाम  

1. मोहगांवः- उत्कृष्ट विद्यालय मोहगांव में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कुल 80 खिलाड़ी सम्मिलित हुए, प्रदर्षन मैच बालक वर्ग में बजरंग टीम एवं विवेकानंद टीम के मध्य खेला गया जिसमें विजेता बजरंग टीम एवं उपविजेता विवेकानंद टीम रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग में सीनियर आदिवासी छात्रावास टीम एवं इंद्रा टीम के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता में विजेता सीनियर आदिवासी छात्रावास टीम एवं उपविजेता इंद्रा टीम रही।
2. नैनपुरः- उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर में कराते प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हिमालय, अरावली, सतपुड़ा, विध्यांचल एवं मैकल दलों के बीच मैच खेला गया। जिसमें विजेता अरावली एवं उपविजेता सतपुड़ा टीम रही।
3. बीजाडांडीः- खेल परिसर कालपी में हैण्डबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 60 खिलाड़ियों प्रतिभागिता की।

4. निवास- उत्कृष्ट वि़द्यालय में व्हालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सांदिपनी मॉडल स्कूल निवास एवं उत्कृष्ट विद्यालय निवास के मध्य मैच खेला गया। जिसमें विजेता सांदिपनी मॉडल स्कूल निवास एवं उपविजेता उत्कृष्ट विद्यालय निवास रहा।
5. घुघरीः- विकासखण्ड घुघरी में संादिपनी स्कूल घुघरी में व्हॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कुल 52 खिलाड़ी सम्मिलित हुए। जिसमें विजेता राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह स्कोर 25 एवं उपविजेता त्यागी स्पोर्ट्स क्लब स्कोर 18 रहा।
6. नारायणगंजः- विकासखण्ड नारायणगंज में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कुल 42 खिलाड़ी सम्मिलित हुए। ग्राम पड़रिया एवं कुड़ामैली के मध्य मैच खेला गया। प्रतियोगिता में विजेता पड़रिया एवं उपविजेता कुड़ामैली रहा।
7. मवईः- उत्कृष्ट विद्यालय मवई में ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग 100मी. दौड़ में कु. रेषमा मरावी, कु. प्रतिभा यादव, गोला फेंक में कु. साक्षी तेकाम, कु. वर्षा वाटिया, भाला फेंक में कु. ओमलता एवं, सविता, तवाफेंक में कु. स्वाती धुर्वे एवं कु. संकरी परस्ते क्रमषः विजेता एवं उपविजेता रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में 100मी. दौड़ में लक्ष्मन एवं आयुष कुंजाम, गोला फेंक में अंकित पंद्र एवं गणेष चक्रवतीं, भाला फेंक में सन्नी चक्रवर्ती एवं नवीन भानसुर. तवाफेंक में आषीष केराम एवं एनोष मुराली क्रमषः विजेता एवं उपविजेता रहे।


 

Leave a Comment