वर्षा के पानी को संग्रहित करने के तरीकों पर की चर्चा

वर्षा के पानी को संग्रहित करने के तरीकों पर की चर्चा

  • नल, कुओं के आसपास सोखता गड्डा, नदी, बावड़ी की साफ सफाई पर दिया जोर
  • जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मझगांव में जल संरक्षण पर हुई चर्चा

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज के सेक्टर चिरईडोंगरी स्थित ग्राम पोतला में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मप्र जन अभियान परिषद मंडला के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में और विकासखंड समन्वयक अनिल कुमार मेहरा व नवांकुर संस्था के सहयोग से किया गया।

बताया गया कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था मझगांव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं को जल के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान में उनकी सक्रिय सहभागिता और वर्षा के पानी को संग्रहित करने के तरीकों पर चर्चा की गई। वर्तमान में पानी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, नल और कुओं के आसपास सोखता गड्ढा बनाने, नदी और बावड़ी की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कर उनका संरक्षण करने के उपायों पर जोर दिया गया। यह भी बताया गया कि उचित जल प्रबंधन के माध्यम से वर्ष भर पानी का उपयोग किया जा सकता है।

कार्यक्रम में दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाले जल को संग्रहित करने और पानी का संरक्षण करने के विभिन्न तरीकों पर भी जानकारी दी गई। अंत में, उपस्थित सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, इंद्रा उइके, पुष्पा उइके, वीर सिंह धुर्वे, देवलता सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।



 

Leave a Comment