माता विंध्यवासिनी में स्थापित 531 कलश जवारे का विसर्जन

माता विंध्यवासिनी में स्थापित 531 कलश जवारे का विसर्जन

  • निवास का ग्राम बिझौली स्थित माता विंध्यवासिनी मंदिर आस्था का केन्द्र

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास क्षेत्र का आस्था का केन्द्र कहा जाने वाला ग्राम बिझौली स्थित माता विंध्यवासिनी मंदिर में सोमवार को कलश जवारे का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थापित 531 कलश जवारों को बैंड बाजों के साथ पास की नगररार नदी में विसर्जित किया गया। माता विंध्यवासिनी मंदिर निवास क्षेत्र का एक प्रसिद्ध मंदिर है, जहां भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर जवारे स्थापित कराते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर जवारे स्थापित किए थे।

जवारे विसर्जन में उमड़ी भीड़ 

जवारे विसर्जन के अवसर पर ग्राम बिझौली सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां जवारे सिर पर रखकर शामिल हुईं। साथ ही श्रद्धालु भी जवारे के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जवारे विसर्जन के दौरान शाम 6 बजे पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। ग्राम पिपरिया में खेरमाई पर स्थित जवारे का बैंड बाजों के साथ ग्राम में भ्रमण करते हुए स्थानीय तालाब पर जवारे का विसर्जन किया गया।

जवारे का महत्व 

नवरात्रि में जवारे का बहुत महत्व होता है। जवारे मां दुर्गा की प्रतिमा या कलश के पास में बोई जाती हैं। ज्यादातर जवारे गेहूं के होते हैं और इन्हें नवरात्रि के पहले दिन ही बोया जाता है। नवरात्रि के अंत में जवारे को बहते पानी में विसर्जित किया जाता है

पिपरिया बस स्टैंड पर माता सिंहवाहिनी मंदिर में भंडारा, उमड़े श्रद्धालु

मंडला महावीर न्यूज 29. चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर निवास के बस स्टैंड पिपरिया स्थित माता सिंहवाहिनी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। चौकसे परिवार द्वारा आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के तहत सोमवार को सर्वप्रथम मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया, जिसका लाभ लेने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चौकसे परिवार ने इस अवसर पर विशेष रूप से स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया था।


चैत्र नवरात्रि के दौरान माता सिंहवाहिनी मंदिर में प्रतिदिन महाआरती के साथ विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भंडारे का आयोजन भी इसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया।

रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles