मंडला पुलिस के उपनिरीक्षक हिमांशु ने राज्य स्तरीय शूटिंग में जीता रजत पदक

मंडला पुलिस के उपनिरीक्षक हिमांशु ने राज्य स्तरीय शूटिंग में जीता रजत पदक

  • 25वें ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपिटिशन में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला पुलिस में पदस्थ उप निरीक्षक हिमांशु चौहान ने मध्यप्रदेश पुलिस की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के 300 मीटर थ्री पोजीशन इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की।
इस शानदार प्रदर्शन के बाद उप निरीक्षक हिमांशु चौहान ने चेंगलपट्टू, चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित 25वें ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपिटिशन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें देश भर की विभिन्न राज्यों की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने भाग लिया।

मंडला पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में खेल के प्रति रुचि और शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देती हैं, जिससे उनकी एकाग्रता और कार्यक्षमता में भी सुधार होता है। उप निरीक्षक हिमांशु चौहान वर्तमान में मंडला पुलिस के साइबर सेल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


 

Leave a Comment