तेज रफ्तार में जा रही चौपहिया वाहन पेड़ से टकराई

Advertisements
  • तेज रफ्तार में जा रही चौपहिया वाहन पेड़ से टकराई
  • सात लोग घायल, वाहन चालक गंभीर
  • जिला चिकित्सालय मंडला रैफर
  • मवई से घुटास मार्ग में ग्राम केरपानी के पास हुआ हादसा

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड मवई यू तो अपनी आदिवासी सभ्यता और कल्चर और साल के बड़े-बड़े वृक्षों और नादियो के लिये जाना जाता है लेकिन आज सुबह की शुरूआत हादसो के साथ हुई। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मवई से घुटास मार्ग पर ग्राम केरपानी स्कूल के पास के रहवासी अचानक घर से बाहर निकल गए। ये लोग बाहर किसी तेज आवाज सुनकर निकले थे। लोगों ने आवाज की तरफ रूख किया तो देखा कि एक चौपहिया वाहन एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसमें सवार सभी लोग उसी घायल अवस्था में फंसे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई पहुंचाया।

जानकारी अनुसार मवई से घुटास मार्ग में ग्राम केरपानी स्कूल के पास सुबह करीब 10 बजे एक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 09 जेएल 7348 तेज रफ्तार में जाते हुए पेड़ से टकरा गया। वाहन में दो बच्चे और कुछ महिलाओं के साथ वाहन चालक समेत सात लोग सवार थे। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि वाहन की पेड़ से टकराने की इतनी तेज आवाज थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। बताया गया कि बुलेरो की कंडक्टर साइड की बॉडी अंदर घुस गई, झटका लगने से छोटे बच्चों के चेहरों में चोटे आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में घायलों को मवई स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। वाहन चालक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने चालक को जिला चिकित्सालय मंडला रैफर कर दिया।

हादसे में घायल हुए लोगों में रामकुमार पिता भद्दा केराम 45 वर्ष निवासी भिमोरी, यहुशू मरकाम पिता लक्ष्मण सिंह 11 वर्ष निवासी नेवसा, दशोधा मरकाम पति लक्ष्मण सिंह 35 वर्ष निवासी नेवसा, सुखचैन पिता सोन सिंह 38 वर्ष कुकरो, प्रमोद मरकाम पिता अनुराज 10 वर्ष निवासी परसाटोला, तिलश्वरी पिता अनुराज मरकाम 13 वर्ष परसाटोला घायल हुए है। वहीं वाहन चालक अमर सिंह पिता मनोहर सिंह निवासी खुर्सीपार की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय मंडला रेफर कर दिया गया है।

सब इंजीनिया का हदय घात से निधन 

इस हादसे को मवईवासी भूल ही पाये थे कि उसी बीच जनपद पंचायत के आरईएस में पदस्थ सब इंजीनियर के. धुर्वे का हृदय घात से निधन हो गया। सूचना प्राप्त होते ही जनपद पंचायत और आरईएस के कर्मचारियों के साथ ही परिचितों की भीड़ अस्पताल मवई में उमड़ गई।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles