जनपद सदस्य के धरना के बाद मंडला जनपद सीईओ का स्थानांतरण

Advertisements

जनपद सदस्य के धरना के बाद मंडला जनपद सीईओ का स्थानांतरण

  • ……..फिर भी जारी रहेगा धरना
  • 18 सितंबर से बैठे है जनपद सदस्य धरने पर

मंडला महावीर न्यूज 29. कलेक्ट्रेट मार्ग में मंडला जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 के जनपद सदस्य हरेंद्र मसराम शनिवार को भी सुबह 10.30 बजे से 5 तक के लिए धरने पर रहे। जनपद सदस्य मंडला जनपद सीईओ के स्थानांतरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर 18 सितंबर से धरने पर बैठे हैं। जनपद सदस्य का कहना है कि मंडला जनपद सीईओ का स्थानांतरण तो कर दिया गया है लेकिन खंड अधिकारी को भी हटाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही अन्य समस्याएं हैं जिनके निराकरण ना होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।


 

Leave a Comment