आटो से उतरते समय गिरी वृद्धा, आई गंभीर चोट

  • सवारी आटो से उतरते समय गिरी वृद्धा, आई गंभीर चोट
  • जबलपुर से अपने गांव लौट रही थी वृद्ध महिला
  • नारायणंज के रतनपुर चौकी की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणंज के ग्राम रतनपुर चौकी क्षेत्र में सवारी आटो से उतरते समय एक वृद्ध महिला नीचे गिर गई। जिसके कारण वृद्ध महिला को गंभीर चोट आई। चोटिल महिला को तत्काल उसी सवारी आटो से वृद्ध महिला को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज उपचार के लिए लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मंडला जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां वृद्ध महिला का उपचार चल रहा है।

जानकारी अनुसार 28 सितंबर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे नारायणगंज के ग्राम रतनपुर चौकी निवासी महिला हिरिया बाई उईके पति सुखलाल उइके सवारी आटो से उतरते समय गिर गई। वृद्ध महिला जबलपुर से वापस लौट कर अपने गांव रतनपुर चौकी जाने के लिए आटो में सवार हुई और अपने गांव रतनपुर चौकी पहुंची। जहां महिला आटो से उतर रही थी, इसी दौरान महिला अपना नियंत्रण खो दी, जिसके कारण महिला हिरिया बाई घायल हो गई। आटो से उतरते समय गिरने के कारण महिला के बाएं हाथ और पैर में काफी चोटें आई। बाएं हाथ का अंगूठा फेक्चर हो गया और हथेली में गहरा कट लग गया, जिसमें टांके लगाए गए। बाएं पैर भी चोट आई है।

बताया गया कि वृद्ध महिला का प्राथमिक उपचार कर मंडला जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। जहां घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। हालांकि कि इस हादसे की पुलिस में शिकायत नहीं की गई है, क्योंकि आटो रिक्शा चालक ने घायल महिला को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज उपचार के लिए लेकर आया, वहीं जिला चिकित्सालय मंडला भी आगे उपचार के लिए लेकर साथ में गया है। वृद्ध महिला का उपचार चल रहा है।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles