साईं बाबा जन्म शताब्दी महोत्सव में चरण पादुका लेकर पहुंचा दिव्य रथ

Advertisements
  • साईं बाबा जन्म शताब्दी महोत्सव में चरण पादुका लेकर पहुंचा दिव्य रथ
  • अंजनिया के विभिन्न ग्रामों में दिव्य रथ ने किया भ्रमण
  • संकल्प युवा मंडल शांति चौक ने किया भव्य स्वागत

मंडला महावीर न्यूज 29. श्री सत्य साईं बाबा के जन्मशताब्दी महोत्सव पर साईं भगवान की चरण पादुका लेकर दिव्य रथ निकला है। यह दिव्य रथ मप्र के विभिन्न जिलों और गांव में पहुंचकर जागरूकता संदेश का प्रचार प्रसार कर रहा है। इस दिव्य रथ का मंडला जिले में प्रवेश हुआ है। जहां दिव्य रथ श्री सत्य सेवा समिति मांद द्वारा विगत दिवस अहमदपुर ग्राम में दिव्य रथ भ्रमण किया गया। इसके बाद रथ ग्राम धमनगाव पहुंचा, जहां गांव का भ्रमण करते हुए शुक्रवार को शिर्डी साईं बाबा के जन्मोत्सव पर मांद गांव का भ्रमण किया गया। इसके बाद रथ का प्रवेश ग्राम अंजनिया में हुआ। जहां बाईपास पर अंजनिया के संकल्प युवा मंडल शांति चौक द्वारा साईं रथ का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। दिव्य रथ अंजनिया नगर का भ्रमण करते हुए बम्हनी के लिए प्रस्थान किया।

संकल्प युवा शांति चौक समिति नें मनाया साईं बाबा का जन्मोत्सव 

संकल्प युवा मंडल शांति चौक ने शिर्डी के साईं बाबा का जन्मोत्सव मनाया। नगर में दिव्य रथ का स्वागत कर पूजन अर्चन के बाद साईं बाबा को भोग लगाकर दिव्य साईं रथ को बम्हनी के लिए रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में माताएं, बहने, बुजुर्ग, बच्चे और साईं के भक्त शामिल रहे।

रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️

Leave a Comment