- आदिवासी छात्रा के सम्मान में विद्यार्थी परिषद ने किया पुतला दहन
- फास्टट्रैक कोर्ट में जल्द फैसला सुनाने और पीडि़ता को न्याय देने की मांग
मंडला महावीर न्यूज 29. डिंडोरी जिले की शहपुरा तहसील अंतर्गत दादा दादी के साथ घर में रह कर पढाई कर रही 12 वर्ष की नाबालिक आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलीस ने आरोपीत सोहिल खान को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया, लेकिन मामला सामने आने के बाद विरोध तेज हो गया। पुलिस पर शिकायत के आधार पर सही कार्यवाही नही करने का आरोप लगाया गया है। इसी कडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनपुर इकाई और मंडला इकाई निवास द्वारा छात्र छात्राओं के साथ आंदोलन कर सोहिल खान का पुतला दहन किया गया।
बताया गया कि नैनपुर तहसीलदार और निवास एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। जिसमें एक जिहादी मानसिकता के आरोपी द्वारा डिंडोरी जिले की शहपुरा में 12 वर्ष की आदिवासी बच्ची से सोहेल खान ने दरिंदगी और बलात्कार किया। ऐसे दरिंदे को फांसी हो एवं शीघ्र तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए एवं फास्टट्रैक कोर्ट में जल्द फैसला सुनाया जाए एवं पीडि़ता को न्याय देने की मांग की है।
नाबालिग को न्याय दिलाने विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक प्रवीण छोटे ठाकुर, नगर मंत्री नितेश साहू, भाग संयोजक आर्यन झारिया, नगर सह मंत्री पूनम सूर्यवंशी करीना तेकाम, नगर महाविद्यालय प्रमुख रविंद्र यादव, नगर प्रमुख दिना सूर्यवंशी, नगर सह प्रमुख मयंक शिव, नगर प्रमुख अनुराग ठाकुर, नगर प्रमुख शिवम ठाकुर, रागनी राजपूत, राजकुमार मसराम, प्रांजल झारीया, मनीषा चौधरी और विद्यार्थी परिषद निवास मंडला विभाग छात्रा प्रमुख नगर मंत्री अंजली चक्रवर्ती, कार्यकर्ता आनंद मरावी, राज जैन, मयंक बखेल, मनीषा बैरागी, आशीष परस्ते, प्रदीप दहिया, अंजली मरकाम, शिवेंद्र वारेश्वा, अंशु परधान समेत बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेज की छात्र-छात्राएं मौजूद रही।












