मंडला जिले में 1 लाख 50 हजार भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य

Advertisements

जिले में संगठन के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान हर बूथ तक पहुंचा-भीष्म द्विवेदी

  • मंडला जिले में 1 लाख 50 हजार भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य
  • जिले में 3 दिनों में 18 हजार सदस्यता का आंकड़ा पहुंचा

मंडला महावीर न्यूज 29. भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक सदस्यता अभियान में देश में 18 करोड़ सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता लेकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने का अवसर दिया है राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले देश के प्रत्येक नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के इस सदस्यता अभियान में पुन: अपना सहयोग प्रदान करने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आव्हान किया है। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देश में वहीं 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश के मंत्री मण्डल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया।


इस संगठन पर्व का उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। मंडला जिले में संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान उमंग और उत्साह के साथ जिले के हर बूथ तक पहुंचा है तीन दिनों में जिले में 18 हजार लोगों को सदस्यता दिलाई जा चुकी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से जिले में 1 लाख 50 हजार भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य हम शीघ्र ही पूरा करेंगे। उक्त आशय के उदगार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सदस्यता प्रभारी उमेश ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार कार्यालय मंत्री थामन बरमैया उपस्थित थे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री भीष्म द्विवेदी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम अंत्योदय से सर्वोदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास का केंद्र बिंदु है 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के नेतृत्व में शुरू हुई भाजपा की यात्रा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है। संगठन पर्व का प्रथम चरण प्रारंभ हो चुका है। दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। भाजपा का यह अभियान 4 आयामों पर आगे बढ़ेगा।

संगठन पर्व के सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। भारतीय जनता पार्टी देश की लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है जिसमें पंचनिष्ठाओं को लेकर लगातार हमारा संगठन सर्व स्पर्शी बन गया है। सदस्यता पर्व को लोकव्यापी बनाने शीर्ष स्तर से बूथ स्तर तक सभी को समान मौका दिया जा रहा है। हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे का अवसर दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत पार्टी है और एक जीवंत पार्टी लोगो को पुन: यह निर्णय करने का मौका देती है कि आप राष्ट्रनिर्माण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।

Leave a Comment