बरघाट में लूट के दो आरोपी बम्हनी बंजर से गिरफ्तार

Advertisements
  • बरघाट में लूट के दो आरोपी बम्हनी बंजर से गिरफ्तार

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला सिवनी बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर और पिंडरई गांव के बीच ग्रामीण इलाके में मोटर साइकिल दो सवारो ने गोरखपुर के पास स्थानीय निवासी वीर सिंह गौतम को हथोड़ा मार कर 2 लाख अस्सी हजार रुपए लूट लिए। घटना 5 सितबंर की बताई गई है। बरघाट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला कायम किया। कुछ सीसी फूटेज मिलने पर शोसल मीडिया में वायरल किया गया। जिसके बाद ये दोनो युवक की पहचान हो सकी।

दोनो युवकों की पहचान बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के मुगदरा निवासी मंजीत ठाकुर और नगर बम्हनी बंजर का राजा हरदहा के रूप में हुई है। जिसके बाद बरघाट थाना क्षेत्र की एक पुलिस टीम ने रविवार की सुबह बम्हनी बंजर थाना में दस्तक दी और थाना की मदद से दोनों को पकड़ा है। मंजीत को पदमी के पास से और राजा को नगर के वार्ड क्रमांक 15 से पकड़ा है। दोनो को पूछताछ के लिए पुलिस बरघाट ले गई है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles