युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को नैनपुर पुलिस ने भेजा जेल

Advertisements
  • युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को नैनपुर पुलिस ने भेजा जेल
  • दुष्कृत के बाद आरोपी हो गया थ फरार

मंडला महावीर न्यूज 29. नैनपुर थाना के अंतर्गत सूने घर में एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती व परिजनो की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने थाना नैनपुर आकर रिपोर्ट लेख कराई है कि वह 3 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। उसकी मां खेत गयी थीं और पिता नागपुर गए थे। दोपहर के समय आरोपी छोटू उर्फ समीर तिलगाम 33 वर्ष आया और युवती को अकेला पाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मडंला रजत सकलेचा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मडंला अमित वर्मा व एसडीओपी नैनपुर नेहा पच्चिसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नैनपुर के द्वारा टीम गठित कर व सायबर सेल की मदद से आरोपी छोटू उर्फ समीर तिलगाम की पतासाजी शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय ज्यूडीशियल रिमांड पर पेश किया गया। प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही जारी है।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा, उनि निधि नेमा, उनि रमेश इगले, उनि विनोद साव, सउनि राजेश सेवईवार, प्रधान आरक्षक संतराम उइके, शेख समद, प्यार सिंह कुशराम, पेयन्त, सुरेश, दुर्गेश, देवेन्द्र, संजु व गीता, महिमा, स्नेहलता व साईबर सैल से आरक्षक सुर्यचंद, सुरेश भटेरे का योगदान रहा।

Leave a Comment