- औषधीय व फलदार पौधे किये रोपित, ली सुरक्षा की जिम्मेदारी
- आंचलिक पत्रकार संघ अंजनिया ने बालक छात्रावास परिसर पर बच्चों के साथ किया पौधारोपण
- छात्रवासी बच्चो ने लिया संकल्प
मंडला महावीर न्यूज 29. अंजनिया के शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में आंचलिक पत्रकार संघ एवं छात्रों द्वारा औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। जिसमें वृक्षों की देखभाल करने के अलावा पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारगणों ने ग्लोबल वार्मिंग व अन्य प्राकृतिक घटनाओं के संबंध में छात्रावासी छात्रों से चर्चा की और उन्हें वृक्षारोपण, जंगलों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
बताया गया कि छात्रावास में निवासरत आसपास के ग्रामों के छात्रों ने परिसर में रोपित किये गये पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पीयूष पांडेय, जयदीप झा, विजय ठाकुर, वीरेंद्र पटेल, अजय श्रीवास्तव, निशांत पटैल, गजेंद्र पटैल एवं छात्रावास अधीक्षक राजाराम उईके और छात्रगण उपस्थित रहे।
Post Views: 246












