अनियंत्रित होकर मैजिक वाहन पलटा, मासूम समेत चार घायल

Advertisements
  • अनियंत्रित होकर मैजिक वाहन पलटा, मासूम समेत चार घायल
  • निवास क्षेत्र के ग्राम गुंदलई, हाथीतारा के बीच हुआ हादसा, एक गंभीर मेडिकल रैफर

मंडला महावीर न्यूज 29. बेलगाम वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगा पाना मुश्किल है, जिसके कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क हादसे हो रहे है। तेज रफ्तार और बेलगाम भागते वाहन अनियंत्रित होकर लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे है। इन हादसों में लोग असमय ही काल के गाल में समा जाते है। तेज रफ्तार में भागते वाहनों पर लगाम कसना बेहद जरूरी है। संबंधित विभाग इसके लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पा रही है।

जानकारी अनुसार निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास से बरेला मार्ग में ग्राम गुंदलई और हाथीतारा के बीच एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस हादसे में एक माह की मासूम समेत चार लोग घायल हुए। जिन्हे निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वही हादसे में एक महिला की हालत गंभीर थी, जिसके चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी निवास थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुंदलई और हाथीतारा के बीच बरेला की ओर से आ रहा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए। इस घटना में पिंकी पटेल पति दीपक पटेल 23 वर्ष विशनपुरा, किरण पटेल पति राजकुमार 40 वर्ष, पीहू पिता दीपक एक माह और राजू पिता स्व महेश पटेल 26 वर्ष घायल हुए थे। वही पिंकी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रेफर किया हैं। घटना की जांच निवास पुलिस कर रही हैं।

रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles