- भाजपा मातृशक्ति संगठन ने निकाला मौन जुलूस
- पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ हुई विभत्स घटना के विरोध में उतरी महिलाएं
- आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
मंडला महावीर न्यूज 29. विगत दिवस पश्चिम बंगाल में एक अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में देश भर में आंदोलन किया जा रहे हैं, जागरूक नागरिकों के द्वारा इस विभत्स घटना का विरोध किया जा रहा है एवं आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की जा रही है। इसी तारतम्य में मंडला में जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सुश्री शशि पटैल के सहयोग से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू कछवाहा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में महिलाओं के ऊपर निरंतर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बड़ चौराहा स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष कैंडल जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं एवं आरोपियों के खिलाफ घड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि हमारा विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और पश्चिम बंगाल सरकार से पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही के लिए हमारा जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमति अनीता तिवारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती सरिता मिश्रा, नगर अध्यक्ष श्रीमती उमा यादव, श्रीमती सीमा मरावी श्रीमती गंगोत्री बडग़ैया, श्रीमती पुष्पा ज्योतिषी, श्रीमती शीतल वैष्णव, श्रीमती बबिता अधिकारी, श्रीमती सुनीता सैयाम, श्रीमती अर्चना देशमुख, श्रीमती कल्पना बरमैया, श्रीमती अंजलि मिश्रा एवं महिला मोर्चा की समस्त बहनें उपस्थित रहीं।










