- निवास सहित ग्रामीण अंचलों में मनाया स्वतंत्रता दिवस
- हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों के परिजन का किया सम्मान
मंडला महावीर न्यूज 29. निवास मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सुबह सभी शासकीय, आशासकीय स्कूलों के साथ सभी विभागों में ध्वजारोहण किया गया। सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति नारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, इसके बाद सभी ऑडोटोरियम भवन पहुंचे। स्वतंत्रता दिवस समारोह ऑडिटोरियम भवन निवास में आयोजित किया गया है। सर्वप्रथम जनपद अध्यक्ष मंजू रानी कुलस्ते के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश वाचन किया। इस दौरान सभी विद्यालयों के बच्चे, जनप्रतिनिधि अधिकारी और कर्मचारियों उपस्थित रहे।
संदेश वाचन के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों के परिजन का सम्मान किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव प्रसाद जायसवाल के परिजन सत्येंद्र जायसवाल एवं लोकतंत्र सेनानी कस्तूरचंद जैन की धर्मपत्नी शीला जैन का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। शीला जैन अस्वस्थ के कारण मंच तक नहीं आ सकती, जिनके घर जाकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार ने सम्मान किया।
आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े, नगर परिषद अध्यक्ष हेमलता परस्ते, उपाध्यक्ष बसंत चौधरी, भाजपा अध्यक्ष आकाश पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दुबे, रमेश चौकसे, अशोक बढग़ैया, रिटायर्ड शिक्षक श्याम लाल जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि इलियास खान, प्रकाश साहू, एसडीएम शाहिद खान, एसडीओपी पीएस वालारे नगर परिषद अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ दीप्ति यादव, तहसीलदार जगत मरावी, नायब तहसीलदार, बीआरसी सुनील दुबे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शोभा अय्यर, भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर सहित सभी शासकीय अशासकीय संस्थाओं के प्राचार्य सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे एवं नवीन व्यवहार के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भी अधिकारियों कर्मचारियों, उत्कृष्ट विद्यालय की दो शिक्षकों एवं जनपद शिक्षा केंद्र के जन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में मध्यप्रदेश की प्रवीण सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा कुमारी सुहानी दुबे उत्कृष्ट विद्यालय निवास को भी प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति में एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला की छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम और पेड़ न काटने की सलाह पर अपनी मजबूत एवं प्रेरणा स्रोत प्रस्तुति दी। जिसका उपस्थित जनों के द्वारा जोरदार स्वागत वंदन और अभिनंदन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञान ज्योति विद्यालय, सेंट एंजिल्स पब्लिक हाई, एकीकृत बालक माध्यमिक शाला निवास उत्कृष्ट विद्यालय निवास एवं सीएम राइस मॉडल स्कूल निवास एवं एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला निवास की छात्राओं के द्वारा मनमोहन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही निवास मुख्यालय सहित ग्राम पिपरिया, बिसौरा, भीखमपुर, मोहगांव, अमगवा सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।












