पिंडरई में ऐतिहासिक कलश स्थापना समारोह

Advertisements

कलश स्थापना समारोह बना व्रती नगरी पिंडरई के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम

  • पिंडरई में ऐतिहासिक कलश स्थापना समारोह
  • व्रती नगरी पिंडरई में बनेगा श्री विद्या समता अहिंसा द्वार

मंडला महावीर न्यूज 29. सकल दिगम्बर जैन समाज व्रती नगरी पिंडरई द्वारा राष्ट्रहित चिंतक आचार्य भगवन श्री विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से पंचम निर्यापक श्रमण मुनि समता सागर महाराज ने इस वर्ष के मंगल चातुर्मास की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि संघ के मंगल सानिध्य में पिंडरई का व्रती परिवार श्रावक श्रेष्ठी प्रकाश चंद्र, संजय, साधना दीदी, सक्षम, साक्षी दीदी के परिवार द्वारा ध्वजारोहण कर मंगल कलश स्थापना की शुरूआत की। आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, देव सिंह सैयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति श्रृद्धा जैन, सरपंच संदीप मरकाम एवं उपसरपंच जितेंद्र सिंह राजपूत समेत कार्यक्रम की टीम मौजूद रही।

कैबिनेट मंत्री श्रीमति उइके ने अपने उद्बोधन में व्रती नगरी पिंडरई में श्री विद्या समता अहिंसा द्वार बनने की घोषणा की। मुनि संघ के मंगल आशीर्वाद चातुर्मासिक कलश स्थापना के लिए श्रावक श्रेष्ठियों का चयन किया गया। मंडला, घंसौर, सिवनी, केवलारी, नैनपुर, सिलवानी, बेगमगंज, कटनी, नन्ही देवरी, सागर, खातेगांव, वाशिम, वर्धा, विलासपुर, जबलपुर, नागपुर, इचलकरंजी, कवर्धा छत्तीसगढ़ समेत अनेक स्थानों के श्रावकगण मौजूद रहे। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष कैलाश जी ने बताया कि श्री विद्यासागर नवयुवक मंडल, महिला मंडल, श्री विद्या संस्कार प्रमाणिक पाठशाला एवं समाज के प्रत्येक वर्ग व्यक्ति के विशेष सहयोग से कलश स्थापना का कार्यक्रम पिंडरई के इतिहास में अब तक सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम रहा।

पीएचई मंत्री ने प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद 

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ग्राम पिंडरई में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के आगमन पर जैन समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने जैन मुनियों को प्रणाम कर प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज के लिए एक भव्य प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा भी की है।

Leave a Comment