- सावन के दूसरे सोमवार शिवमय हुआ शहर
- घर-घर हो रहे रूद्री निर्माण, भक्तों ने की शिव पार्वती की आराधना
- शिवालय में लगा भक्तों का तांता
मंडला महावीर न्यूज 29. दूसरे सावन सोमवार पर एक बार फिर शिवालयो में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्त शिव भक्ति में लीन हो गए। सावन मास के दौरान पडऩे वाले सोमवार को लेकर भक्तो में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिलाएं सावन सोमवार का व्रत धारण कर रही है। वही दूसरे सोमवार को शिवालयों में ओम: नम: शिवाय की गूंज सुनाई पड़ी। बड़ी संख्या में घरों में रूद्रि निर्माण भी चल रहा है। श्रृद्घालुओं की अधिक संख्या की संभावना को देखते हुए मंदिरों, शिवालयों में भी तैयारियां की गई थी।
मंदिरों में महिला मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन रामायण पाठ के आयोजन आयोजित किए जा रहे है। इस वर्ष सावन माह के अंतिम सोमवार को शुभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण इस वर्ष का सावन माह अतिफलदायी है। श्रावण माह में श्रद्धालुओं का शहर और आसपास के शिवालयों में दर्शन के लिए तांता लगा रहा है। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर शिवजी का जलाभिषेक कर रहे है। श्रावण माह के चलते श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में जुट गए हैं। सावन के पूर महीने भर श्रद्धालुओं द्वारा यथाशक्ति पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाएगा। श्रावण माह के शुरू होते ही शहर धर्ममय नजर आने लगा है।
दर्शन करने पहुंचे भक्त शिवालय
माह के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा। सुबह ही श्रद्धालु शहर के रपटाघाट स्थित शिवालय, सिद्ध घाट स्थित शिव मंदिर, नगर समीपस्थ ग्राम देवदरा के झंडा चौक स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर, सहस्त्रधारा व शहर में स्थित अन्य शिवालयों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर दूध, दही, घी, शहद, बेलपत्र, कपूर आदि से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिवजी का पंचामृत से जलाभिषेक भी किया। यहां तक की बच्चे भी भगवान की आराधना कर रहे हैं।
चल रहा अखंड रामायण पाठ
सोमवार को शिवालयों में भक्तगण भोलेनाथ का पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किये। मंदिरों में पूरे माह चलने वाले धार्मिक आयोजनों की शुरूआत हो गई है। शहर के सारे धार्मिक स्थलों, पंडालों, मंदिरों व घरों में अखंड रामायण पाठ चल रहे है। श्रावण मास का यह महीना परंपराओं के मुताबिक पुण्य माह माना जाता है। इसमें विशेष रूप से धार्मिक आयोजन किए जाते है।
झंडा चौक में पूजन
सावन सोमवार के चलते अंतिम सोमवार को राजीव कालोनी झंडा चौक स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में भगवान भोले के भक्त अनुष्ठान में जुटे रहे है। रूद्रि निर्माण, सोमवार व्रत समेत अन्य धार्मिक आयोजन का क्रम चल रहा है। शिव मंदिर में सोमवार के दिन विशेष पूजन अर्चन किया गया। यहां भगवान शिव के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। भोले बाबा के भक्तो को मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। सावन सोमवार में नगर का वातावरण धर्ममय बना रहा।
रपटा घाट में भव्य अभिषेक
सावन माह के दूसरे सोमवार को पूरा जिला भोले के रंग में रंग गया। चारा तरफ ऊं नम: शिवाय की गूंज सुनाई दी। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा है। पूजन, पाठ, रूद्राभिषेक के साथ रूद्री निर्माण दिनभर चला रहा। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान शिव भक्तों के साथ मिलकर सावन माह की खुशियां साझा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। प्रतिवर्ष रपटा घाट स्थित 12 ज्योर्तिलिंग में भक्तों का तांता लगता है। इस बार भी दूसरे सोमवार को मंडला जिले की महाआरती आयोजन समिति रपटाधाम के तत्वाधान में देवाधिदेव महादेव के तप व्रत और भक्ति द्वितीय सोमवार को 12 ज्योतिर्लिंग में भव्य अभिषेक पूजन अर्चन नमन किया गया।
साईं मंदिर में महिलाओं ने किया रूद्राभिषेक, श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक
बम्हनी नगर में स्थित श्री शिव साईं मंदिर में शिव साईं महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन सोमवार से रुद्राभिषेक शुरू किया गया है। इस दौरान शिव साईं मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान है। यह कार्यक्रम सावन माह तक चलेगा। पंडित डीके दुबे द्वारा विधि विधान से मां गौरी, भगवान गणेश, नव ग्रह, सोढस मातृका पूजन कराया। इसके बाद पार्थिव शिवलिंग का पूजन कराया गया। भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने ऊँ नम: शिवाय, हर-हर महादेव के मंत्रोच्चार के साथ जल, दूध, दही, शहद व पंचामृत से शिव जी का अभिषेक किया। बताया गया कि श्री शिव साईं सिद्धेश्वर मंदिर में 18 अगस्त को विशाल भंडारा किया जाएगा। समिति ने भक्तगणो से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा भक्त मंदिर पहुंचकर रूद्राभिषेक कर पुण्यलाभ अर्जित करें।

















