4 दिन में 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने ली ABVP की सदस्यता

Advertisements

अभाविप ने चलाया सदस्यता अभियान

  • 4 दिन में 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने ली ABVP की सदस्यता
  • प्रत्येक परिसर में विद्यार्थी परिषद को पहुंचाने का लक्ष्य
  • सदस्यता के माध्यम से लक्ष्य पूरा करने का प्रयास

मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा सर्वस्पर्शी 1949 में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने वाला छात्र संगठन की विद्यालयीन सदस्यता अभियान की शुरुआत 25 जुलाई से हो गई है।

जिला संयोजक ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदस्यता अभियान सत्र 2024-25 का 25 जुलाई से इस सत्र के सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ जिसमें मंडला जिले के सभी विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है मंडला जिले के 10000 विद्यार्थियों को सदस्य बनाना इस वर्ष लक्ष्य लिया गया है। जिसको लेकर सभी विद्यालय कैंपसों में कार्यकर्ता जा कर विद्यार्थियों से अपने हक व सम्मान के साथ राष्ट्र रक्षा के लिए अधिक से अधिक जुडऩे का अपील कर रहे हैं जिससे प्रभावित होकर छात्र-छात्राओं ने उत्साह व उमंग के साथ 4 दिन में 2500 से ज्यादा विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर सदस्य बनें हैं।


सदस्यता प्रमुख ने बताया की हम कार्यकताओं के लिए सदस्यता अभियान एक महापर्व के समान है संगठन का लक्ष्य है की सदस्यता के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोडऩा। बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है यही एक ऐसा संगठन है जो छात्रों के साथ मिलकर पूरे वर्ष कुछ ना कुछ रचनात्मक कार्य करता रहता है जैसे एबीवीपी वर्ष भर अनेकों गतिविधियों के माध्यम से कला, खेल, सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन, सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन और प्रचार प्रसार राष्ट्रीय नायकों के प्रति आदर भाव को बनाए रखना संविधान की गरिमा के अनुरूप कार्य करना, नागरिक श्रीष्टाचार जैसे कामों में सक्रिय रहता है उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जुड़कर सदस्य बनने की अपील की।

Leave a Comment