- समारोह में कुम्हार समाज की समस्या का प्रस्ताव पारित
- कुंभकार समाज ने 25 प्रतिभावन छात्रों, वरिष्ठजनों को किया सम्मानित
- कुंभकार समाज ने मनाया भगवान राजा दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव
मंडला महावीर न्यूज 29. जिला चक्रवर्ती कुंभकार संघ नैनपुर इकाई के सहयोग से रेलवे सामुदायिक भवन नैनपुर में कुंभकार समाज के आराध्य ब्रम्हा जी के मानस पुत्र भगवान राजा दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक सम्मेलन और शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में 25 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और समाज के वरिष्ठों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत माही चक्रवर्ती और टीम ने एकल और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला चक्रवर्ती कुंभकार संघ मंडला के अध्यक्ष बलराम चक्रवर्ती द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संपतिया उइके केबिनेट मंत्री मप्र शासन, विशिष्ठ अतिथि के रूप में फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद, नारायण पट्टा विधायक बिछिया, चैन सिंह वरकड़े विधायक निवास, कृष्णा पंजवानी नगरपालिका अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि सम्मलित हुए।
सम्मेलन में पहुंचे समस्त जनप्रतिनिधिगण पदाधिकारी व स्वजातीय माताएं बहनों के समक्ष कुम्हार समाज के लोगों से संबंधित विभिन्न समस्याएं को मंगलेश चक्रवर्ती द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिसको सर्व सम्मति से प्रस्ताव में लेकर पारित किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया। जिस पर सभी ने कुहार समाज के लोगों के हित को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द मांगो को पूरा करने की बात कही।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी, सदस्य स्थानीय इकाई नैनपुर से लल्लू लाल प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, श्याम प्रजापति संतोष चक्रवर्ती, मनोज प्रजापति शैलेंद्र प्रजापति, चंद्रप्रकाश चक्रवर्ती, सुरेंद्र प्रजापति, अंकित प्रजापति, संदीप प्रजापति सहित समस्त पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे। नैनपुर नगर अध्यक्ष संतोष चक्रवर्ती ने अभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया।
अन्य जिलों से भी पहुंचे प्रतिनिधि
अन्य जिलों से आए सामाजिक प्रतिनिधि स्वजातीय बंधु जिसमें जबलपुर जिला से संभागीय अध्यक्षसोनी मास्टर, रीवा जिला अध्यक्ष संतोष प्रजापति, सतना से मुख्य वक्ता भारत प्रसाद प्रजापति, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष शीतल मालवीय, सिवनी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार चक्रवर्ती और बालाघाट, डिंडोरी से स्वजातीय बंधु सम्मलित हुए। कार्यक्रम का संचालन मंगलेश चक्रवर्ती पूर्व युवा जिलाध्यक्ष व विपिन चक्रवर्ती जिला सचिव ने किया।












