- जर्जर नाली और पुलिया से हादसे का अंदेशा
- अंजनिया के वार्ड नंबर 18 में समस्या
- जर्जर नाली, पुलिया में गिरकर चोटिल हो रहे वार्डवासी
मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड बिछिया अंतर्गत अंजनिया ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 18 के शांति चौक में विगत वर्ष पहले ग्राम पंचायत द्वारा नाली और पुलिया निर्माण कराया गया था। लेकिन यह नाली और पुलिया अब जर्जर हो गई है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली और पुलिया जर्जर हो गई है। जर्जर नाली में वाहन ना फंसे इसके लिए वार्ड के कुछ लोगों ने मार्ग में स्थित जर्जर नाली के बगल से पत्थर रख दिए है। जिससे बारिश का पानी नाली से निकासी नहीं हो रही है। नाली और बरसात का पानी घरों में घुस रहा है।
बताया गया कि अंजनिया के शांति चौक वार्ड नंबर 18 में यह समस्या विगत कई दिनों से बनी हुई है। वार्ड के लोगों ने इस समस्या को पंचायत कई बार अवगत कराया गया है लेकिन यहां इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे वार्डवासी परेशान है। वार्डवासियो का कहना है कि यहां स्थित नाली और पुलिया को पंचायत दोबारा बनवाए और फिलहाल बारिश को देखते हुए यहां नाली और पुलिया की मरम्मतीकरण कराए, जिससे वार्डवासियों को आवाजाही में परेशानी का सामना ना करना पड़े और बारिश का पानी घरों में ना जाए।











