लगातार बारिश से डूब गया था पिंडरई का रपटा पुल

  • लगातार बारिश से डूब गया था पिंडरई का रपटा पुल
  • रपटा पुल की हालत जर्जर, हुए गड्डे, मरम्मत की मांग

मंडला महावीर न्यूज 29. नैनपुर के ग्राम पिंडरई से केवलारी, सिवनी और जबलपुर मार्ग को जोडऩे वाला रपटा पुल विगत रात्रि भारी बारिश के चलते डूब गया था। बढ़े जल स्तर के चलते रपटा पुल ही नहीं बल्कि आस पास के निचले इलाके भी रात्रि में जल स्तर बढऩे से जलभराव हो गया। सोमवार की शाम 6 बजे से बारिश लगातार हो रही है, जो पूरी रात तेज बारिश का दौर चलता रहा। भारी बारिश के कारण पिंडरई पुल जो मंडला से सिवनी जिले को जोड़ता है वह प्रभावित हो गया। रात्रि से ही पुल पर यातायात बंद रहा। क्षेत्र में जल भराव होने के कारण ग्रामीण सुरक्षित स्थान में रात बिताई।

बताया गया कि पिंडरई का रपटा पुल रात भर डूबा रहा। सुबह करीब 9 बजे पुल से जल स्तर कम हुआ। जिसके बाद इस मार्ग से आवाजाही शुरू हो सकी। लेकिन थावर नदी में बने बीजेगांव डेम के पांच गेट सुबह करीब 10 बजे एक मीटर खोल दिया गया। जिससे लगभग 443.35 घनमीटर पानी प्रति सेकंड की दर से बहता हुआ आगे बढ़ रहा है। जलस्तर हर घंटे लगभग एक फीट बढ़ रहा। जिसके बाद पिंडरई पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुल से सटे इलाकों के लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी गई है।

जर्जर हो गया रपटा पुल 

पिंडरई में बना पुल विगत कई वर्षो पुराना है। यह पुल भी दो जिलो को आपस में जोड़ता है। इस पुल से न केवल छोटे वाहन बल्कि भारी वाहन, यात्री बसों का भी आवागमन होता है। लेकिन आज की स्थिति में यह पुल भी जर्जर हो चुका है। इस जर्जर पुल की मरम्मत के लिए विगत माह ग्रामीणो और क्षेत्र के समाजसेवियों ने आवेदन, निवेदन किया था, लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। पुल में दरारें आ चुकी है। पुल में गड्डे भी हो गए, पुल की राड बाहर आ गई है। जिससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

Leave a Comment